गंगापार, मार्च 18 -- आम के पेड़ में इस वर्ष अच्छे बौर आने से आम की फसल अच्छी होने की संभावना से बागवानों में खुशी है। बारा क्षेत्र के पचखरा, भंड़िवार, गदामार, नौढ़िया तरहार एवं उपरहार अमरपुर, तेंदुआ सहित कई गांवों में आम के पेड़ों में अच्छी बौर आई हैं। गत वर्ष मौसम की मार के कारण आम की पैदावार में भारी कमी आई थी, लेकिन इस बार अनुकूल मौसम से अच्छी फसल की उम्मीद है। इससे किसानों में खुशी है। गांवों के बुजुर्गों का कहना है कि पहले हर साल आम के नए पौधे रोपे जाते थे लेकिन अब यह परंपरा खत्म होती जा रही है। बताया कि पहले बागों के अतिरिक्त गांवों में हर घर में लोग आम के नए पौधे लगाते थे, लेकिन अब किसी को इसकी परवाह नहीं। इससे आम के पेड़ों की संख्या दिनों-दिन घटती जा रही है।युवा पीढ़ी पेड़ों की देखभाल छोड़ मोबाइल में व्यस्त रहते हैं। आंधी में हर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.