भागलपुर, फरवरी 23 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कर्ण सेना की ओर से रविवार को गोशाला प्रांगण में 'बौराया बसंत' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद किशोर पंडित और संचालन राकेश रंजन केशरी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, मेयर डॉ. बसुंधरा लाल, डॉ. रतन मंडल, पूर्व वीसी डॉ. निलांबुज किशोर वर्मा, शिक्षाविद राजीव कांत मिश्रा, शिवानी मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कलाकारों ने होली के एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए गए, जिस पर उपस्थित लोग झूम उठे। साथ ही, सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। वहीं मेयर डॉ. बसुंधरा लाल ने कहा कि मैं भी चाहती हूं कि श्हर में अंगराज कर्ण की आदमकद प्रतिमा शीघ्र स्थापित हो। ज...