रिषिकेष, दिसम्बर 22 -- पहाड़ के यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तराखंड परिवहन निगम महत्वपूर्ण पहल कर रहा है। निगम के ऋषिकेश डिपो से बौराड़ी और कर्णप्रयाग के लिए नई बस सेवाओं का संचालन करने की तैयारी की जा हरी है, जिसमें यात्रियों को दिल्ली से ऋषिकेश होते हुए बस सेवा उपलब्ध होगी। स्थानीय डिपो के मुताबिक बौराड़ी और कर्णप्रयाग रूट के लिए दिल्ली से यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसमें यात्रियों को पर्याप्त बसें नहीं मिल पा रही हैं, जिसके चलते इन रूटों पर निगम की बस दौड़ाने की कवायद शुरू की गई है। हाल ही में निगम को नई बसों का बेड़ा मिला, जिसमें छह बस ऋषिकेश डिपो को भी मिलने की संभावना है। इन नई बसों को ही दिल्ली से बौराड़ी और कर्णप्रयाग रूट पर दौड़ाया जाना है। यही नहीं, दिल्ली से बदरीनाथ के लिए भी बस स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.