अंबेडकर नगर, सितम्बर 1 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अकबरपुर विकास खंड के जगदीशपुर मुस्लिमपुर स्थित बौद्ध विहार में पेरियार ललई यादव का जन्मदिन समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सपा नेताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री/विधायक अकबरपुर राम अचल राजभर, पूर्व एमएलसी हीरा लाल यादव ने पेरियार ललई सिंह यादव के जीवन वृतांतों पर चर्चा की। सपा नेता ने कहा कि ललई सिंह नौकरी में रहते हुए अन्याय के खिलाफ संघर्ष करते रहे। वह गरीब, असहाय, दलित व पिछड़ों के मसीहा व एक अच्छे लेखक थे। उन्होंने अपनी लेखनी से जाति व्यवस्था पर कुठाराघात किया। जिला पंचायत सदस्य सूरज यादव ने कहा कि हमें उनके जीवन संघर्षों से सीख लेनी चाहिए। बुद्ध विहार के संस्थापक हृदयराम गौतम ने कहा कि वर्तमान में हमारा समाज शिक्षा पर कम ध्यान दे रहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.