गया, जनवरी 15 -- बोधगया के कालचक्र मैदान में 21 से 24 जनवरी तक आयोजित होने वाले बौद्ध महोत्सव को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कालचक्र मैदान में विशेष स्वास्थ्य शिविर स्थापित किया जाएगा, जहां पूरे महोत्सव के दौरान निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। बोधगया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य शिविर में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक दो शिफ्टों में डॉक्टरों और प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक चलेगी। शिविर में एक डॉक्टर के साथ पैरामेडिकल स्टाफ, आवश्यक एवं आप...