बदायूं, मार्च 6 -- प्रदेश शाक्य मौर्य कुशवाहा सैनी माली महासभा उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में बौद्ध भिक्षुओं ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम राशि कृष्णा को सौंपा। उन्होंने कहा महाबोधि मंदिर बौद्ध धर्म की पवित्र धरोहर है। इसे गैर बौद्धों के नियंत्रण से मुक्त करना हमारा अधिकार है। हम चाहते हैं कि सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से ले और हमारी मांगों को पूरा करें। जिलाध्यक्ष रामेश्वर शाक्य ने कहा भारत में मंदिर, मस्जिद व अन्य धर्म स्थानों के संचालन के लिए अपना ट्रस्ट है और अपने धर्म की आस्था के साथ नीति नियमों के अनुसार उनका संचालन करते हैं, तो फिर बौद्धों के लिए अलग नियम कानून क्यूं। रामेश्वर शाक्य, भूप सिंह, कृपाशंकर बौद्ध, मुकेश चंद्र शाक्य, सुरेश चंद्र शाक्य, डालचंद्र शाक्य, केसी शाक्य, देवकी नंदन शाक्य, दृगपाल शाक्य, आनंद विनय शी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.