मोतिहारी, जून 30 -- पहाड़पुर। प्रखंड के पूर्वी सिसवा पंचायत के सिसवा कोडर गांव स्थित बौद्ध बिहार संचालन कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को अध्यक्ष आनंद सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान बौद्ध बिहार के विकास व बौद्ध बिहार को बुद्ध सर्किट से जोड़कर इसे बिहार के पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अध्यक्ष आनंद कुशवाहा ने कहा कि इस स्थल से भगवान् बुद्ध से जुड़ी सभी तथ्यों को एकत्रित किया जा रहा है। जिसके आधार पर सिसवा बौद्ध बिहार को बौद्ध सर्किट से जोड़ने में मदद मिलेगी। मौके पर उपाध्यक्ष बुलेट सिंह कुशवाहा, कोषाध्यक्ष चितरंजन कुमार कुशवाहा, शैलेश कुमार, सचिव शत्रुघ्न कुमार, मीडिया प्रभारी संजय सिंह कुशवाहा, विजय सिंह कुशवाहा, शैलेश कुमार, अखिलेश सिंह मौर्या, शत्रुध्न कुशवाहा, सुरेन्द्र सिंह आद...