श्रावस्ती, मार्च 30 -- कटरा, संवाददाता। रविवार को श्रावस्ती बुद्ध की तपोस्थली में श्रीलंका से आए अनुयायियों से गुलजार रही। तपोस्थली पहुंचे श्रीलंका के बौद्ध अनुयायियों ने विशेष पूजा अर्चना की। इस दौरान दल के सदस्यों ने गंधकुटी को फूलों से सजाकर विश्व शांति के लिए कामना की। बौद्ध तपोस्थली स्थित गंधकुटी भगवान बुद्ध के श्रावस्ती आगमन पर सेठ सुदत्त (अनाथपिंडक) की ओर से निर्मित कराए गए जेतवन बौद्ध विहार में स्थित गंधकुटी बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। यह चंदन की लकड़ी का बना सात मंजिला विहार था। जिसका भगवान बुद्ध आवास के रूप में भी प्रयोग करते थे। यहीं अपने शिष्यों को उपदेश देते थे। चंदन निर्मित होने के कारण इस स्थान से आने वाली विशेष खुशबू के कारण ही इसे गंधकुटी नाम दिया गया। सातवीं शताब्दी में भारत भ्रमण पर आए चीनी यात्री फाह्यान ने भी अपनी यात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.