गाजीपुर, दिसम्बर 14 -- गाजीपुर। वेलफेयर क्लब गाजीपुर की ओर से आयोजित जनपद स्तरीय बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता के प्रथम चरण की परीक्षा जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस चरण में सामान्य ज्ञान, गणित व तार्किक, चित्रकला और निबंध विषयों की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें कुल 3610 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया। गाजीपुर सदर क्षेत्र में रामदूत इंटरनेशनल स्कूल को मुख्य परीक्षा केंद्र बनाया गया, जहां 1430 पंजीकृत प्रतिभागियों में से 80 अनुपस्थित रहे। नंदगंज क्षेत्र के रेनबो मॉडर्न स्कूल में 360 में से 26 प्रतियोगी अनुपस्थित पाए गए। सैदपुर क्षेत्र स्थित एडूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर में 580 पंजीकृत प्रतिभागियों में से केवल 4 अनुपस्थित रहे, जबकि मार्टिन्स चिल्ड्रेन एकेडमी भांवरकोल में सभी 130 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.