बांका, फरवरी 21 -- बौसी (बांका), संवाददाता। होली पर्व को लेकर बौसी प्रखंड में तैयारियां जोरों पर हैं। बाजारों में रंग-गुलाल, पिचकारी और अबीर की दुकानें सज गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। प्रसिद्ध भगवान मधुसूदन मंदिर में भव्य होलीकोत्सव की तैयारी चल रही है। मंदिर परिसर की साफ-सफाई और सजावट का कार्य तेजी से किया जा रहा है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष होलीकोत्सव में भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और फूलों की होली का विशेष आयोजन होगा। मंदिर प्रबंधन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने भी शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.