बांका, फरवरी 23 -- बौंसी(बांका), निज संवाददाता। बौंसी थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर एवं स्मैक के अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में बौंसी थाना परिसर में सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बौसी एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि रविवार को करीब बजे गुप्त सूचना मिली थी कि पांडा टोला स्थित एक घर में ब्राउन शुगर एवं स्मैक का अवैध कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया, जिसमें पुलिस निरीक्षक मनीष कुमार, थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा, पुलिस अवर निरीक्षक राकेश कुमार, अनीश तथा दयाशंकर गोड को शामिल किया गया। छापेमारी के दौरान चार व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के क्रम में बरामदगी इस प्रकार हुई सन्नी खान के जींस के पैकेट से पील...