अररिया, अप्रैल 14 -- रानीगंज। एक संवाददाता। बौसीं थाना पुलिस ने मारपीट मामले में नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बौसी थाना में दर्ज दो अलग - अलग कांड के सात आरोपी को बौसी पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में कांड संख्या 65/25 के अभियुक्तों फरकिया वार्ड संख्या दस निवासी राजेश महतो, शिव कुमार महतो, भगवान कुमार महतो, गणेश, लीला देवी शामिल है। वहीं पुलिस ने कांड संख्या 66/25 के अभियुक्क्त फरकिया वार्ड संख्या दस निवासी सोनू कुमार व बिजेंद्र यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बौंसी थानाध्यक्ष विकास पासवान ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.