सीतामढ़ी, दिसम्बर 18 -- सीतामढ़ी। पुलिस द्वारा शहर से सटे बोहा टोला में छापेमारी कर दो महिला दलाल व चार नाबालिग लड़की को रेस्क्यू मामले में एफआईआर की गयी है। रेस्क्यू फाउण्डेशन नई दिल्ली के जांच अधिकारी संजय प्रसाद गुप्ता के आवेदन पर एफआईआर कराया गया है। इसमें बोहा टोला निवासी रानी खातून व मंजु खातून को आरोपी बनाया गया है। आवेदन में बताया गया है कि सूचना मिली थी कि 5-6 नाबालिग लड़कियों को बोहा टोला सीतामढी में अनैतिक देह व्यापार, शारीरीक शोषण किया जाता है। इसके लिए सीतामढ़ी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष पुनि कृष्णनंद झा, पुअनि चंद्रभूषण शुक्ला, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी डुमरा ग्रामीण कामिनी कुमारी और सहयोगी पुअनि मुन्ना पाण्डेय व रेस्क्यू फाउण्डेशन के प्रतिनिधि अक्षय पाण्डेय, सुजय देशन, मोहन कुमार (सेक्रेटरी) सवेरा स्वयं सेवी संगठन सीतामढ...