गुड़गांव, अक्टूबर 9 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने गुरुवार को गांव बोहड़ाकलां में अवैध रूप से निर्मित दो वेयर हाउस पर बुलडोजर चलाया। इस दौरान किसी तरह का विरोध सामने नहीं आया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही। डीटीपीई अमित मधोलिया के आदेश पर तोड़फोड़ दस्ते ने यह कार्रवाई की। सुबह 11 बजे तोड़फोड़ दस्ता दिल्ली-जयपुर हाइवे स्थित इस गांव में पहुंच गया। यह दोनों वेयर हाउस करीब 25 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में अवैध रूप से बनाए गए थे। डीटीपीई का आदेश मिलने के बाद बुलडोजर ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। यह अभियान शाम पांच बजे तक चला। दोनों वेयर हाउस को मलबे में मिलाया गया। मधोलिया ने बताया कि खेतीहर जमीन पर अवैध रूप से निर्माण नहीं करने दिया जाएगा। इन वेयर हाउस के मालिकों को कारण बताओ नोटिस दिया था। संतोषजनक जवाब नह...