फतेहपुर, जुलाई 20 -- हसवां। सावन के दूसरे सोमवार में शंकर भोले को गंगाजल से अभिषेक करने के लिए कस्बे से कांवरियों का एक जत्था ओमघाट भिटौरा क लिए रवाना हुआ। डीजे की धुन में शिव भक्तों ने बोल बम और हर हर महादेव के जयकारे लगाते रहे। स्थानीय लोगों ने कांवरियों को जलपान कराते हुए उत्साह के साथ विदा किया। कांवरियों ने एक दिन पहले ही अपनी कावड़ तैयार की और सुबह 10 बजे के बाद स्वामी चंद दास जी महाराज की कुटी में एकत्र हुए। मंदिर में दर्शन करने के बाद भगवान भोलेनाथ के जयकारे के साथ अपनी कावड़ यात्रा शुरू की। कस्बे में भ्रमण के दौरान कांवड़ियों पर जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा की और सभी कांवरियों के साथ चल रहे भक्तों को जलपान भी कराया। लखनऊ बाईपास से होते हुए भिटौरा के ओमघाट के लिए भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए निकल गए। बताया गया कि शिव भक्त ओम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.