रांची, जुलाई 14 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। अतिशीघ्र प्रसन्न होने वाले महादेव के मंगलकारी महामंत्रों के साथ सावन माह की पहली सोमवारी पर श्रद्धालुओं ने शहर के शिवालयों में बाबा का जलाभिषेक किया। महादेव की पूजा-अर्चना के बाद भक्तों ने बिल्व पत्र, भांग, धतूरा, फल और प्रसाद अर्पित किए और परिवार-समाज के लिए मंगल कामना की। रांची पहाड़ी मंदिर में सुबह तीन से शाम पांच बजे तक लगभग एक लाख शिव भक्तों ने पूजा-अर्चना की। वहीं, शहर के अन्य इलाकों के शिवालयों में भी पहली सोमवारी की धूम रही। स्त्री, पुरुष, बच्चों और बुजुर्गों ने शिवलिंग पर जल अर्पण किया और श्रद्धाभाव के साथ पूजा की। कई स्थान पर धार्मिक अनुष्ठान एवं महारुद्राभिषेक हुआ। शाम में मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। जयकारे के साथ कावंरिया पहुंचे पहाड़ी मंदिर नामकुम स्वर्णरेखा नदी तट से जल...