मैनपुरी, जनवरी 7 -- कुरावली ब्लॉक की ग्राम पंचायत रीछपुरा विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ने का प्रयास कर रही है, लेकिन बजट की कमी के कारण कई अहम योजनाएं अधूरी रह गई हैं। करीब 6000 की आबादी वाले इस गांव में सड़क, पेयजल, आवास, शिक्षा और प्रकाश व्यवस्था जैसे क्षेत्रों में कार्य हुए हैं, फिर भी स्वास्थ्य सेवाओं, श्मशान घाट, खेल मैदान और बरात घर जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी ग्रामीणों को आज भी खल रही है। बीते आठ महीनों से बजट न मिलने के कारण रुके कार्यों ने ग्रामीणों की उम्मीदों को थाम रखा है। हिन्दुस्तान के बोले मैनपुरी के तहत किए गए संवाद के दौरान यहां के ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय पर बजट मिल जाए, तो अधूरे विकास कार्य पूरे होकर गांव की तस्वीर बदली जा सकती है। इसे लेकर अब नजरें शासन-प्रशासन की ओर टिकी हैं, जिससे रीछपुर को वह सुविधाएं मिल सक...