हरिद्वार, जून 20 -- विष्णु घाट चौक पर बनाया गया डंपिंग जोन स्थानीय लोगों और बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए मुसीबत बन गया है। पिछले पांच सालों से इस अति व्यस्ततम चौराहे पर कई क्षेत्रों का कूड़ा इकट्ठा किया जाता है। कूड़े से उठने वाली दुर्गंध में लोगों का यहां रहना मुश्किल हो गया है। लोगों का कहना है कि रात-दिन लगातार यहां दुर्गंध तो आती ही है, साथ ही मक्खी-मच्छर भी परेशानी पैदा कर रहे हैं। यात्रा सीजन में यहां से गुजरने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। यहां विष्णु घाट पुल और पुल के नीचे भी गंदगी का अंबार लगा है। स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि उन्होंने कई बार नगर निगम प्रशासन से डंपिंग जोन बंद करने की मांग की, लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ है। व्यापारियों ने अब आंदोलन की चेतावनी दी है। हरिद्वार का विष्णु घाट चौक अति व्यस्तता वाल...