नई दिल्ली, मार्च 4 -- शहर के प्रमुख बाजारों से लेकर गली-मोहल्लों और कॉलोनियों में छुट्टा पशुओं की वजह से लोग पूरी तरह से त्रस्त हैं। छुट्टा पशुओं का आतंक झेल रहे शहर के कमला बाजार और गुड़िहाई बाजार में 200 से अधिक छोटी-बड़ी हर प्रकार की दुकान हैं। लगभग 20 लाख रुपये का प्रतिदिन बाजार में कारोबार होता है। 2000 से अधिक लोग इन बाजार में होने वाले कारोबार से जुड़े हुए हैं। लेकिन इन दिनों यहां के व्यापारी और यहां से गुजरने वाले राहगीर छुट्टा पशुओं की वजह से खासे परेशानी झेल रहे है। व्यापारी और स्थानीय लोगों ने सोमवार को हिन्दुस्तान टीम से बात करते हुए अपना दर्द बांटा। कमला बाजार निवासी गिरिराज किशोर आजाद और गौरव वर्मा कहते हैं कि बाजार में पहले इतनी संख्या में छुट्टा पशु दिखाई नहीं देते थे, लेकिन अब इनकी संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। दिन न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.