नई दिल्ली, मार्च 11 -- नगर पालिका परिषद में तीन साल पहले हुए सीमा विस्तार के बाद वार्ड नंबर 22 वाटर वर्क्स का क्षेत्र भी बढ़ गया। लेकिन वर्षों से चली आ रही समस्याएं आज भी यहां जस की तस बनी हुई हैं। मंगलवार को हिन्दुस्तान टीम से बात करते हुए लोगों ने अपना दर्द साझा किया। दिनेश चंद्र दीक्षित और विनोद कुमार उपाध्याय बताते हैं कि बागमूला चौराहा से भूरापीर चौराहे तक जाने वाले मार्ग की हालत काफी ज्यादा खस्ता है। सड़कों में गहरे-गहरे गड्ढे हो रहे हैं। जिसके चलते आने जाने में काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। चार महीने पहले सड़क निर्माण का टेंडर हो गया था। टेंडर होने के बाद उम्मीद जगी थी कि जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा, लेकिन चार महीने बाद भी सड़क निर्माण कार्य शुरु नहीं हो सकता है। राम प्रकाश उपाध्याय और सोहन कुमार बताते है...