हल्द्वानी, मार्च 23 -- हल्द्वानी। हल्दूपोखरा नायक गांव के ग्रामीण बीते सात साल से हर बार बरसात में रकसिया नाले की तबाही झेलते हैं। जून से सितंबर तक थोड़ी सी भी बारिश होने पर पानी घरों के अंदर घुस जाता है। रकसिया नाले का समाधान नहीं होने से मानसून सीजन में गांव की कॉलानियों के बच्चे स्कूल भी नहीं जा पाते। गांव में पुरानी पेयजल योजना फूलचौड़ नलकूप है, जबकि जल जीवन मिशन के तहत नई पेयजल लाइन भी बिछाई जा रही है, लेकिन दोनों ही पेयजल योजनाओं से घरों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंचता है। लोगों के अनुसार पेयजल योजना के नल शोपीस बन चुके हैं। वहीं गांव के आंतरिक मार्गों में सोलर लाइट नहीं होने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि घरों के बाहर सड़कों के हालात ऐसे हैं कि कोई कह नहीं सकता कि यहां कभी सड़क बनी होगी। बोले हल्द्वानी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.