हल्द्वानी, मार्च 18 -- हल्द्वानी। पूर्वी खेड़ा के लोग उनके क्षेत्र को जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) में शामिल किए जाने से नाराज हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें डीडीए में शामिल करते समय तमाम सुविधाएं देने के वायदे किए गए थे, लेकिन आज तक उन्हें कोई सुविधा नहीं मिली है। यहां रहने वाले लोगों को छोटे से छोटा निर्माण कार्य करने के लिए नक्शा बनवाना पड़ रहा है। उसके लिए डीडीए कार्यालय के चक्कर काटने के साथ बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ रही है। लोग मवेशियों को रखने तक के लिए टिन शेड नहीं बना पा रहे हैं। उन्होंने पूर्वी खेड़ा क्षेत्र को डीडीए से बाहर करने की मांग की है। इसके अलावा यहां के लोग बिजली, पानी, सड़क और जमीन के पट्टे ट्रांसफर नहीं होने जैसी कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। लोगों का कहना है कि वह समस्याओं के संबंध में कई बार अधिकारियों को बता चुके ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.