हल्द्वानी, फरवरी 15 -- हल्द्वानी, दीक्षा बिष्ट लमगड़िया। शहर से महज 7 किमी दूर स्थित गांधी आश्रम पीपलपोखरा क्षेत्र में इन दिनों सन्नाटा और खौफ पसरा हुआ है। गुरुवार को जंगल में लकड़ी बीनने गई पीपलपोखरा नंबर एक निवासी एक बुजुर्ग महिला को बाघ ने अपना निवाला बना लिया था। इस घटना के बाद से ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल से सटे होने के बावजूद क्षेत्र में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। स्थानीय निवासियों ने पुरजोर मांग की है कि संवेदनशील गांवों की सीमाओं पर तत्काल सोलर फेंसिंग लगाई जाए और पुरानी बाड़ों की मरम्मत की जाए। इसके साथ ही, अंधेरे का फायदा उठाकर बाघ आबादी की ओर न आए, इसके लिए गांव की गलियों और जंगलों के किनारे पर्याप्त सोलर लाइट्स लगाने की मांग भी उठाई गई है। बोले हल्द्वानी टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.