हल्द्वानी, सितम्बर 24 -- हल्द्वानी, संवाददाता। वार्ड नंबर 34 स्थित चांदमारी कोर्ता के निवासी नगर निगम की अनदेखी से गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। सबसे बड़ी समस्या खुले नाले की है, जिनकी कवरिंग का काम आज तक शुरू नहीं हो पाया है, जबकि इसके लिए 2022-23 में ही धनराशि स्वीकृत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह लापरवाही उनके और उनके बच्चों की जान को खतरे में डाल रही है। इसके साथ ही क्षेत्र में हल्की बारिश में भी जलभराव की समस्या विकराल रूप ले लेती है, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतें होती हैं। सफाई व्यवस्था भी चरमराई हुई है। नगर निगम की कूड़ा गाड़ी घरों तक नहीं आती, जिसकी वजह से लोगों को मुख्य सड़क पर कूड़ा गाड़ी का इंतजार करना पड़ता है। इन सभी समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों में नगर निगम के प्रति गहरा रोष है। जब बोले हल्द्वानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.