हरिद्वार, जून 26 -- हरिद्वार के व्यस्ततम चौराहों में शुमार हरिलोक चौराहे पर फ्लाईओवर नहीं होने के कारण रोजाना यहां से गुजरने वाले हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रोजाना चौराहे पर लोगों को लंबे जाम से जूझना पड़ता है। यहां स्थापित ट्रैफिक लाइट खराब हो जाए। तो जाम के साथ लोग हादसों का शिकार भी होते हैं। वहीं सब्जी मंडी मार्ग से जाने के लिए लोगों को दो किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ता है। इसमें समय की बर्बादी होती है। करीब 30 से अधिक आवासीय कॉलोनियों और करीब 50 गांवों को हरिद्वार देहरादून हाइवे और उपनगरी ज्वालापुर से जोड़ता है। पूर्व में चौराहे पर स्थानीय लोगों ने फ्लाईओवर का निर्माण कर फ्लाईओवर बनाने की मांग की। तो प्रशासन ने चौराहे को आवाजाही के लिए बंद कर दिया। तत्कालीन समय में लोगों ने धरने प्रदर्शन किए। तो फिर से चौराहे प...