हरिद्वार, मार्च 31 -- नगर निगम की रमा विहार कॉलोनी में 16 साल बाद भी पेयजल लाइन नहीं बिछ पाई है। इस कारण लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। मोहल्ले में लगे एक हैंडपंप के सहारे लोग अपनी पानी की जरूरत को किसी तरह से पूरा कर रहे हैं। गर्मियों में तो पानी की समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम, पेयजल निगम और उत्तराखंड जल संस्थान को कई बार शिकायत कर थक चुके हैं। लेकिन अधिकारियों की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। विभागों की उपेक्षा से स्थानीय लोगों में खासा रोष है। प्रवीण कुमार पेगवाल की रिपोर्ट... नगर निगम के अस्तित्व में आने के बाद भी रमा विहार कॉलोनी में लोगों के घरों तक पीने का स्वच्छ पानी नहीं पहुंचा है। कॉलोनी के लोग एक हैंडपंप के भरोसे किसी तरह से काम चला रहे हैं। लोगों का कहना है कि मोहल्ले में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.