हरिद्वार, मार्च 27 -- हरिद्वार में रानीपुर झाल के पास बनी पीटल वुड्स सोसायटी में रहने वाले लोग पिछले तीन सालों से सीवर को लेकर परेशान हैं। छह मंजिला सोसायटी में नीचे सीवर का गंदा पानी जमा है। दुर्गंध और अव्यवस्थित सीवेज सिस्टम ने 60 परिवारों के लगभग 300 लोगों का जीना दूभर कर दिया है। लोगों का आरोप है कि सोसायटी का एसटीपी प्लांट बंद पड़ा है। लगातार सीवर के चैंबर ओवरफ्लो हो रहे हैं। इससे गंभीर बीमारियां फैलने का डर बना रहता है। लिफ्ट बंद होने से उन्हें छह मंजिल तक पैदल ही चढ़ना उतरना पड़ता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो बिल्डर उनकी समस्या का समाधान कर पाया और न ही हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने कोई सुनवाई की। सचिन कुमार की रिपोर्ट... साल 2018 में पीटल वुड्स सोसायटी की छह मंजिला बिल्डिंग का निर्माण कराया गया था। इसमें सीवेज सिस्टम, लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.