हरदोई, अप्रैल 3 -- हरदोई। हर मौसम में ग्राहकों के लिए उनकी सुविधानुसार कपड़े बेचते हैं। सरकार की शर्तों के अनुसार टैक्स देते हैं पर बदले में मूलभूत सुविधाएं तक नसीब नहीं हो पा रही हैं। रेडीमेड कपड़ा कारोबारियों का कहना है कि बाजार में अतिक्रमण है। पार्किंग का इन्तजाम नहीं है। शौचालय के लिए बाहर का रुख करना पड़ता है। पीने का पानी घर से लाते हैं या बोतलबंद पानी खरीदना पड़ता है। बिजली के खंभे गिरने की कगार पर हैं, कहने पर भी कोई नहीं सुनता। कारोबार तो कर रहे पर मुश्किलें अपार हैं। सिनेमा रोड पर कई रेडीमेड कपड़ों की दुकानें हैं। यहां पार्किंग न होने से रोज लगने वाले जाम और शौचालय की समस्या से ग्राहक आते ही नहीं हैं। भारी वाहनों के प्रवेश से हालात और बदतर हो जाते हैं। आड़े-तिरछे खड़े ई-रिक्शा मुसीबतों को और बढ़ा देते हैं। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.