हजारीबाग, मार्च 29 -- हजारीबाग । हजारीबाग स्थित हुरहुरू तेली मुहल्ला के पीपल चौक का पूरा इलाका बुनियादी समस्याओं से घिरा है। यहां का तालाब बदहाल है। गंदगी काफी है। इसमें नाली का गंदा पानी बहाया जा रहा है। इसे पूरा जलस्रोत गंदा हो गया है। छठ पूजा जैसे पारंपरिक त्योहार भी इसी तालाब में मनाए जाते हैं। इसके लिए इसकी सफाई और नालियों का पानी तालाब में जाना बंद करना होगा। पूरे तेली मुहल्ला में नालियों की समस्या है। नाली सही ढंग से नहीं बनायी गई है और कहीं बनी भी है तो उसको कवर नहीं किया गया है। इस वार्ड में करीब 20 से अधिक चापानल खराब हैं। हजारीबाग का हुरहुरू तेली मुहल्ला पीपल चौक इलाका बदहाल स्थिति में है। यह वार्ड 34 का इलाका है। वार्ड तो बना दिया पर व्यवस्था देने में पीछे छूट गए। इस मुहल्ले में लोगों की बड़ी आबादी रहती है। यहां के लोग बुनियादी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.