हजारीबाग, मई 25 -- हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के ओकनी मोहल्ला के वार्ड संख्या 18 और 19 में रहने वाले लोगों की जिंदगी इन दिनों खराब होती जा रही है। क्षेत्र की बुनियादी सुविधाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं, लेकिन समाधान की कोई दिशा अब तक नजर नहीं आई है। लगभग 5000 की आबादी वाला यह इलाका इन दिनों कई गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। सड़क, जलनिकासी, बिजली और सफाई जैसे बुनियादी मुद्दे यहां के निवासियों के लिए रोजमर्रा की बड़ी परेशानी बन चुके हैं। बोले हजारीबाग की टीम से स्थानीय लोगों ने समस्या साझा की। हजारीबाग । ओकनी सांईं मंदिर के आसपास मोहल्ले की मुख्य सड़क वर्षों से जर्जर पड़ी है। सड़क के बड़े हिस्से में गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बरसात के दिनों में पानी भर जाता है। बारिश के समय सड़क इस कदर जलमग्न हो जाती है कि लोगों को घुटनों तक पानी में चलना पड़ता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.