हजारीबाग, दिसम्बर 30 -- हजारीबाग नगर निगम का वार्ड नंबर 29, जिसमें हरीनगर, रविनगर और कुम्हारटोली इलाके शामिल हैं, आज बुनियादी सुविधाओं के घोर अभाव की तस्वीर पेश कर रहा है। बंद पड़ी नालियों के कारण गंदा पानी चौबीसों घंटे सड़कों पर बह रहा है, जिससे लोगों को उसी दूषित पानी से होकर रोजमर्रा की आवाजाही करनी पड़ रही है। हालात इतने बदतर हैं कि पूजा-पाठ जैसे धार्मिक कार्यों के लिए भी लोगों को गंदे पानी से गुजरना मजबूरी बन गया है। हिन्दुस्तान के बोले हजारीबाग कार्यक्रम के दौरान वार्डवासियों ने अपनी पीड़ा खुलकर रखी। हजारीबाग। नगर निगम के वार्ड नंबर 29 अंतर्गत लेपो रोड स्थित रविनगर, हरीनगर और कुम्हारटोली क्षेत्र में रहने वाले लोग लंबे समय से नारकीय हालात में जीवन व्यतीत करने को मजबूर हैं। इस इलाके की सबसे बड़ी समस्या नालियों का बंद होना है। नालियों ...