हजारीबाग, मार्च 17 -- हजारीबाग। ओकनी मध्य में घनी आबादी है। वार्ड 19 का इलाका है यह। कुछ गलियों में तो पानी की सुविधा ही नहीं है। लोग बाहर के चापानलों से पानी भरकर लाते हैं। मुहल्ले में पेयजल संकट चरम पर है। इलाके के कई चापाकल पिछले कई महीनों से खराब पड़े हैं, लेकिन उनकी मरम्मत नहीं हुई। जो चापाकल काम कर भी रहे हैं, वे बहुत कम पानी दे रहे हैं। नल से जल योजना का हाल भी खराब है। कई घरों में कनेक्शन तो मिला, लेकिन जलमीनार खराब होने के कारण पानी नहीं आ रहा। स्थानीय निवासी बताते हैं कि रोजाना पानी के लिए लंबी कतार लगानी पड़ती है। कई बार आधी रात में उठकर पानी भरना पड़ता है। कुछ लोग महंगे दामों पर 25-30 रुपए में गैलन पानी खरीद लाते हैं तो कई लोग सदर अस्पताल के पास पानी की टंकी से भरकर लाते है। शहर के कई इलाके धीरे-धीरे ड्राइ जोन बनते जा रहे हैं। जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.