हजारीबाग, अप्रैल 15 -- हजारीबाग। कटकमदाग के कूद स्थित मैलाटांड़ में कई दशक पहले से कचरा फेंका जाता था। इससे कई एकड़ जमीन में यह फैल गया। धीरे-धीरे यह कचरे का पहाड़ ही बन गया। शहर के विस्तारीकरण होने के बाद कूद भी नगर निगम के अंदर आ गया। हाई कोर्ट के आदेश पर आठ महीने में इसे हटाना था। लेकिन दो साल बाद भी वही हाल है। यहां के लोगों ने हिन्दुस्तान के बोले हजारीबाग के माध्यम से अपनी पीड़ा रखते हुए कचरा पहाड़ मैलाटांड़ की सफाई की मांग की है। ंंहजारीबाग। कूद रेलवे स्टेशन बनने के बाद मैलाटांड़ को अंतर राज्य बस अड्डा के रूप में विकसित करना था। इस प्लान पर काम कर रही नगर निगम और सपना लेकर चल रहे कूद के ग्रामीणों का सपना अधूरा रह गया है। अंतरराज्यीय बस अड्डा बनने से यहां के लोकल लोगों को रोजगार और व्यापार से कमाने का मौका मिलता। साथ ही अंतरराज्यीय ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.