बहराइच, नवम्बर 3 -- बहराइच, संवाददाता। मानवता सबसे बड़ा धर्म का उपदेश देने वाले सिख धर्म के संस्थापक सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व के निमित्त सोमवार दोपहर में ऐतिहासिक नगर कीर्तन निकली। जिसमें युद्ध कौशल दिखाते आगरा से दलजीत सिंह का चार साहिबजादे गतका ग्रुप आर्कषण रहा। बलविंदर सिंह का बीएस खालसा पाइप बैंड लुधियाना की मनोहारी संगीत से वातावरण आध्यात्मिक रहा। सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के पावन पर्व के निमित्त यह शोभायात्रा श्री गुरुग्रंथ साहब जी की अगवानी में पांच प्यारों के साथ पीपल चौराहा से घंटाघर, छावनी, दरगाह रोड, डायमंड टॉकीज, अग्रसेन चौक, चित्रगुप्त तिराहा, गुरुनानक चौक, छोटी बाजार, घंटाघर होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पीपल चौराहा पहुंची। जिसमें गौरा, धनौली, डीहवा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.