सीवान, अप्रैल 27 -- सीवान जिले में आलू और प्याज की खेती के प्रति किसानों का रुझान बढ़ा है। हाल के वर्षों में आलू की अगात बुआई कर उसकी कटाई के बाद भी प्याज की खेती का चलन बढ़ा है। आसपास के दर्जनों गांवों के किसान रबी प्याज की खेती से आत्मनिर्भर बन अपनी आमदनी में खासी बढ़ोतरी कर रहे हैं। किसानों की मानें तो इस बार कई गांवों के खेतों में प्याज की खेती हुई है। इस वर्ष प्याज की फसल से प्रति बीघे अच्छी आमदनी हो रही है। लगभग पांच सौ बीघे में प्याज की फसल की बुआई हुई थी। उपयुक्त देखरेख और जलवायु में प्याज की उपज 200-250 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक हो सकती है। हालांकि जिस भाव में प्याज आम लोगों को खरीदना पड़ रहा है, वह भाव सीधे प्याज उत्पादकों को न मिलकर बिचौलियों को मिल रहा है। किसानों को इसी बात का दुःख है। उनका कहना है कि वे तीन माह तक मेहनत कर फ...