सीतापुर, फरवरी 15 -- संक्रामक रोगों की प्रमुख वजह मच्छर हैं और मौसम में बदलाव के साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। मलेरिया, टायफाइड, डेंगू, चिकनगुनिया, फाइलेरिया आदि बीमारियों को जन्म देने वाले मच्छर ठहरे हुए पानी, गंदगी, अंधेरे और नम जगहों पर पनपते हैं। बात अगर सीतापुर शहर की करें तो शायद ही कोई वार्ड ऐसा हो जहां पर बरसात का पानी कहीं न कहीं ठहरता न हो, इसके अलावा तमाम जगहों पर कूड़े के ढेर आसानी से देखे जा सकते हैं। शहर में चल रहीं दूध डेयरियों से निकलने वाला गोबर भी इन मच्छरों की पनाहगाह बना हुआ है। पालिका प्रशासन द्वारा फागिंग न कराए जाने से मच्छरों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है और यहीं वजह है कि आबादी का एक बड़ा हिस्सा इन दिनों संक्रामक रोगों से जूझ रहा है। वैसे तो बरसात के मौसम में जल भराव, गंदगी और नमी की वजह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.