सीतापुर, अक्टूबर 5 -- आज के समय में गंभीर बीमारियों का इलाज कराना आम आदमी के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। निजी अस्पतालों का खर्च इतना अधिक है कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए उपचार कराना असंभव सा लगता है। ऐसे में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मुफ्त मिलता है। लेकिन इस सबसे पूर्व योजना का लाभ पाने के लिए लाभार्थी के पास आयुष्मान कार्ड का होना जरूरी है। यह कार्ड बनवाने के लिए लाभार्थियों को तमाम मशक्कत करनी पड़ती हैं। इन समस्याओं के समाधान के बिना लाभार्थियों को योजना का शत-प्रतिशत लाभ नहीं दिया जा सकता है। गरीब और ज़रूरतमंद परिवारो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.