सीतापुर, दिसम्बर 9 -- शहर के सभी प्रमुख बाजारों में आज भी जरूरी जनसुविधाओं का अभाव है। हालांकि बीते कुछ वर्षों में स्वच्छ भारत मिशन और विभिन्न नगर पालिकाओं की ओर से सामुदायिक शौचालयों के निर्माण पर जोर दिया गया है, शहर में भी कई सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण किया गया है लेकिन आज भी शहर के ज्यादातर प्रमुख बाजारों और अन्य स्थलों पर यह समस्या बरकरार है। सर्वाधिक परेशानी महिलाओं को होती है। खासकर शहर के प्रमुख बाजारों में आवश्यक जनसुविधाओं की कमी को हिंदुस्तान अखबार ने अपने बोले सीतापुर अभियान के तहत उजागर किया था। बावजूद इसके आज तक स्थिति में कोई सुधार नहीं दिखाई दे रहा है। शहर के करीब-करीब सभी प्रमुख बाजार, चौक-चौराहे और सार्वजनिक जगहों पर ये समस्या आज भी बरकरार है। शहर के घंटाघर, म्युनिसिपल मार्केट और अन्य प्रमुख बाजारों में आज भी शौचालय क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.