सहारनपुर, सितम्बर 30 -- महानगर में लगभग 10 हजार महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं। इन समूहों का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। सरकार और स्थानीय निकायों द्वारा इनके लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर महिलाओं को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्वयं सहायता समूह की सदस्य मेहनती और आत्मनिर्भर बनने की इच्छुक हैं। लेकिन कम वेतन, अस्थायी रोजगार, बजट की कमी जैसी समस्याएं उनकी प्रगति में बाधा बन रही है। महिलाओं का कहना है कि अगर उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाए और समय पर समाधान निकाला जाए, तो वह न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधार सकती हैं, बल्कि समाज और शहर की प्रगति में भी अहम योगदान दे सकती हैं। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं रोज़ाना कई घंटे मेहनत करती ह...