सहारनपुर, जुलाई 5 -- सहारनपुर के वार्ड 26 में बसी यह लगभग 27 साल पुरानी बस्ती है, जिसकी आबादी अब लगभग 250 के आसपास है। लेकिन इतने वर्षों बाद भी यह कॉलोनी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है। यहां के निवासी वर्षा के दिनों में जलभराव से लेकर, गर्मियों में पानी की किल्लत तक जैसी तमाम समस्याओं का सामना कर रहे हैं। प्रशासन, नगर निगम की अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण यहां के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। रायनगर कॉलोनी में जलभराव की स्थित काफी गंभीर है। बरसात के मौसम में यहां तीन से चार फिट तक पानी भर जाता है। जिसके चलते कॉलोनी के लोगों को आने-जाने के लिए गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। कॉलोनी वासियों की समस्या का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि बच्चों को स्कूल जाने के लिए पिता के कंधों पर सवार होकर जाना पड़ता है। जलभराव क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.