सहारनपुर, मार्च 2 -- नगर निगम का सबसे महत्वपूर्ण वार्ड 40 है। यह वार्ड कई समस्याओं से जूझ रही है। पार्कों में लोहे के पाइप तो हैं, लेकिन झूले गायब हैं। फुटपाथ पर टाईल्स तो है, लेकिन कई जगह से टूट गई हैं। सोलर लाइट भी नहीं जलती है। वार्ड में सबसे अधिक 38 सफाई मित्र हैं इसके बावजूद सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। साथ ही वार्ड की सबसे बड़ी समस्या सीवर की है। नई लाइन तो बिछाई गई, लेकिन कनेक्ट नहीं की गई है। इस संबंध में कई बार पार्षद से लेकर नगर निगम के अधिकारियों को शिकायत की गई है, लेकिन समाधान नहीं मिला है। लोगों का कहना है कि आखिर उन्हें कब समस्याओं से निजात मिलेगी। वार्ड 40, गुरुद्वारा रोड महानगर का सबसे महत्वपूर्ण वार्ड है। वार्ड की आबादी करीब 15 हजार और मतदाता करीब 8500 हैं। खास बात है कि नगर निगम कार्यालय इसी वार्ड में है। इसके अतिरिक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.