सहारनपुर, जनवरी 31 -- महानगर के वार्ड 63 के अंतर्गत आने वाली करीब 30 वर्ष पुरानी राजपूत कॉलोनी आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। लगभग 3000 की आबादी वाली इस कॉलोनी में कच्ची सड़क, जलनिकासी और सफाई जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं लंबे समय से उपेक्षित बनी हुई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन स्थिति में कोई बड़ा सुधार देखने को नहीं मिला है। कॉलोनी के साथ-साथ 62 फुटा रोड और मंसूर कॉलोनी के निवासी भी इसी तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं। राजपूत कॉलोनी की सबसे बड़ी और गंभीर समस्या सड़कों की खराब स्थिति बन चुकी है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले लगभग आठ वर्षों से कॉलोनी में सड़क निर्माण का कोई कार्य नहीं हुआ है, जिससे सड़कों की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। कॉलोनी के निवासी बताते हैं कि वर्ष 2017 से वे लगाता...