सहारनपुर, मार्च 9 -- शिक्षा और रोजगार देकर महिलाओं को बनाएं सशक्त आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है, जो महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण के रुप में मनाया जाता है। सहारनपुर की महिलाएं भी हर क्षेत्र में अपनी निर्णायक और अहम भूमिका निभा रही हैं। पुलिस विभाग से लेकर जज, शिक्षा से लेकर वकालत तक, चिकित्सक से लेकर लोको पायलट की भूमिका में इन्हें देखा जा सकता है। आज की महिला परिवार संभालने से ज्यादा परिवार चलाने में अधिक रुचि दिखा रही हैं। समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाना आसान नहीं है। परिवार से लेकर समाज के सहयोग की आवश्यकता होती है। कामकाजी महिलाओं ने अपनी समस्याएं और विचार व्यक्त किए। जमीन से आसमान तक सशक्त हुई महिला आज भले ही किसी भी कार्य में पुरुषों से पीछे नहीं हैं, लेकिन फिर भी उनके सामने ढेरों दुश्वारियों हैं। बाजार में छेड़छाड़ हो या फिर का...