सहारनपुर, अगस्त 11 -- तीतरों कस्बा सहारनपुर जिले के महत्वपूर्ण कस्बे के रूप में जाना जाता है। यह कुल 11 वार्डों में फैला है और यहां 25 हजार से अधिक लोग निवास करते हैं। इसके बाद भी यहां की जनता मूलभूत सुविधाओं को तरस रही है। टूटी सड़कें, जलभराव और अतिक्रमण के कारण लोग काफी परेशान हैं। हल्की सी बारिश में ही पानी भरने से लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि नगर पंचायत की कार्यशैली और प्रशासनिक लापरवाही के कारण कई वर्षों से समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बेहद चिंताजनक है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है। कस्बे की सबसे बड़ी विडंबना यह है कि जनसंख्या के हिसाब से सुविधाएं नहीं बढ़ीं, बल्कि समस्याएं विकराल होती गईं। नगर पंचायत की कार्...