सहारनपुर, जुलाई 5 -- राजविहार कॉलोनी शहर की प्रमुख पॉश कॉलोनियों में गिनी जाती है। कॉलोनी में नाले की दीवारे टूट चुकी हैं। बरसाथ में कॉलोनी की गलियों में गंदा पानी भर जाता। साथ ही आवारा कुत्तों का भी कॉलोनी में आतंक है। राजविहार कॉलोनी शहर की प्रमुख पॉश कॉलोनियों में गिनी जाती है, जिसकी स्थापना लगभग 45 वर्ष पूर्व हुई थी। शांत वातावरण और उच्च जीवन स्तर के लिए प्रसिद्ध इस कॉलोनी में करीब 500 लोग निवास करते हैं। हालांकि यहां की सबसे बड़ी समस्या जर्जर नाला बन गया है। नाले की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि इसके पास बसे घरों में सीलन की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है और नींव भी कमजोर हो रही है। स्थानीय निवासी बीते दो वर्षों से नगर निगम से इस नाले के निर्माण की मांग कर रहे हैं। अधिकारियों द्वारा केवल आश्वासन दिए जाते हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.