सहारनपुर, नवम्बर 20 -- जनता रोड स्थित भोपाल नगर, वार्ड नंबर 13 की पुरानी कॉलोनी है। करीब 20 साल पहले बसी कॉलोनी की आबादी लगभग 2800 के आसपास है। धीरे-धीरे आबादी और मकानों की संख्या बढ़ती गई, लेकिन विकास कार्यों की रफ्तार धीमी होती गई। परिणाम स्वरूप आज कॉलोनी कई बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। यहां कच्ची सड़कें, गंदगी, जलभराव, सीवर लाइन का अभाव, स्ट्रीट लाइटों की कमी मुख्य समस्या है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वर्षों से समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। भोपाल नगर की सबसे गंभीर और पुरानी समस्याओं में से एक है कि कॉलोनी की अधिकांश गलियां आज भी कच्ची हैं। करीब 20 साल पुरानी इस कॉलोनी के लोगों ने कई बार पक्की सड़कों की उम्मीद की, लेकिन अब तक यह सपना अधूरा ही है। जैसे-जैसे आबादी बढ़ती गई, घरों की संख्या बढ़ी, वैसे-वैसे पक्की सड़कों की आवश्यकता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.