सहारनपुर, नवम्बर 1 -- जिला अस्पताल आम लोगों के इलाज का सबसे बड़ा सहारा माना जाता है, वह खुद बीमार नजर आ रहा है। अस्पताल की इमारत, वार्ड, बदहाल जलापूर्ति और गंदगी की हालत देखकर यही लगता है कि इसे ही 'इलाज' की सख्त जरूरत है। सुविधाओं का अभाव, अस्पताल प्रशासन की लापरवाही और रखरखाव की अनदेखी ने अस्पताल की नब्ज को कमजोर कर दिया है। अब प्रशासन को चाहिए की इस बीमारू अस्पताल को सुविधाओं की दवा दी जाए। तभी मरीजों को सही इलाज हो सकता है। अस्पताल की सेहत का सबसे पहला संकेत उसकी बुनियादी सुविधाएं होती हैं, लेकिन सहारनपुर ज़िला अस्पताल में यह सुविधा भी दम तोड़ती दिखाई दे रही है। संक्रमण वार्ड के पास पीने के पानी की जो टंकी लगी हुई है, वह न सिर्फ जर्जर हालत में है बल्कि टंकी से पानी का बहाव बंद है, जिससे मरीजों और तीमारदारों को काफी दिक्कत होती है। जो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.