सहारनपुर, अक्टूबर 8 -- शहर के बीचोंबीच स्थित लिंक रोड शहर की जीवनरेखा है। यह मुख्य मार्ग वार्ड 52 और वार्ड 29 को जोड़ता है। इस सड़क के दोनों ओर तीन प्रमुख कॉलोनियां मंगल नगर, ज्वाला नगर और बेरीबाग बसी हुई हैं, जिनकी कुल आबादी लगभग 6000 से अधिक है। यही नहीं, यह मार्ग आर्थिक दृष्टि से भी बेहद अहम है क्योंकि यहां 12 से अधिक कंपनियों के शोरूम स्थित हैं। रोजाना 5000 से अधिक छोटे-बड़े वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं, जिससे यहां का यातायात हमेशा व्यस्त रहता है। लेकिन अफसोस की बात यह है कि इतनी महत्त्वपूर्ण सड़क की हालत बेहद खराब है। टूटी सड़क, दोनों ओर गड्ढे, खुला नाला और धूल-मिट्टी का जमाव लोगों के लिए रोजमर्रा की परेशानी बन गया है। लिंक रोड की जर्जर स्थिति अब स्थानीय लोगों के लिए रोजाना की परेशानी बन चुकी है। सड़क के दोनों ओर गहरे गड्ढे बने हुए है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.