सहारनपुर, फरवरी 18 -- नगर निगम का वार्ड 43 सराय हिसामुद्दीन की करीब 50,000 की आबादी तंग गलियों और बढ़ती जनसंख्या के बीच कई समस्याओं से जूझ रही है। पानी, सफाई, सीवर लाइन, नाले और स्ट्रीट लाइट्स जैसी आवश्यक सेवाओं की समस्याएं वार्डवासियों के दैनिक जीवन को प्रभावित कर रही है। विशेष रूप से आज से शुरू हो रहे रमजान माह को देखते हुए स्थानीय नागरिकों की चिंता और भी बढ़ गई है। वहीं मोहल्ले के लोग पिछले 25 दिनों से पीने के पानी की समस्याओं से जुझ रहे हैं। सराय हिसामुद्दीन मोहल्ले में पिछले 25 दिनों से पीने के पानी की गंभीर किल्लत से परेशान है। बताया गया कि हसीना मस्जिद के पास करीब 10 वर्ष पूर्व स्थापित किया गया ट्यूबवेल अचानक खराब हो गया। यह ट्यूबवेल आसपास के मोहल्लों के लिए जल मुख्य का स्रोत था। इसके खराब होने से घरों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह ...