सहारनपुर, अगस्त 8 -- शहर की आबादी तेजी से बढ़ रही है। इसी के साथ नई-नई कॉलोनियों का भी विकास हुआ है। ऐसी ही एक कॉलोनी है न्यू साकेत कॉलोनी, जो लगभग 25 साल पहले बसाई गई थी। वर्तमान समय में यहां लगभग 3000 लोग निवास करते हैं। यहां कई बुनियादी समस्याओं से कॉलोनीवासी घिरे हुए हैं। विशेषकर बरसात के मौसम में यहां रहना मुश्किलों भरा होता है। इसका मुख्य कारण कॉलोनी के पास से गुजरने वाली ढमोला नदी है, जो हर मानसून में रिहायशी इलाके के लिए खतरे की घंटी बन जाती है। बाढ़ राहत के तात्कालिक उपायों के साथ-साथ दीर्घकालिक समाधान की दिशा में भी ठोस कार्रवाई की जरुरत है। ढमोला नदी सहारनपुर शहर के बीच से होकर गुजरती है। यह पांवधोई नदी के साथ मिलकर शहर के लिए एक महत्वपूर्ण जलस्त्रोत है। बरसात के दिनों में इसका जलस्तर तेजी से बढ़ता है। न्यू साकेत कॉलोनी नदी के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.